फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sat, 21 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों सहित पैदल जा रहे एक फैक्ट्री के वाहन चालक को अज्ञात वाहनों ने रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम रेहटा बाजपुर निवासी राना (19) पुत्र महेंद्र सिंह अपने गांव के ही साथी सूरज (19) पुत्र पप्पू के साथ अपनी रिश्तेदारी में यूपी के ग्राम खादर (अफजलगढ़) गए थे। बीते बृहस्पतिवार की देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच कुंडा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक चला रहे राना ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक राना दो भाइयों में छोटा था। जबकि सूरज इकलौता पुत्र था। उसकी मां की भी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बताया कि रिश्तेदारों ने अगले दिन सुबह जाने को कहा था लेकिन वह नहीं माने। इधर ग्राम लूथरा, ब्लाक घाट जिला चमोली निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट (28) पुत्र स्व. भीम सिंह बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में वाहन चालक था। वह श्यामपुरम में किराए के मकान में निवास करता था।
बीते बृहस्पतिवार की रात्रि नरेंद्र ड्यूटी के बाद स्टाफ बस से चैती चौराहे के पास उतरा और पैदल घर की ओर जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना पर एंबुलेंस 108 घायल को सरकारी अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक यहां अकेला रहता था। उसके पांच साल की एक लड़की और तीन साल का लड़का है। मृतक इकलौता पुत्र था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें