फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में जेठानी, देवरानी सहित तीन की मौत, तीन घायल

Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बाजपुर।
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बेरिया दौलत रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र मेें सुबह-सुबह हुए दो हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बेरिया दौलत में दूधिये को बचाने के प्रयास में पलटी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर जेठानी और देवरानी की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य महिला घायल हो गई। महिलाएं गुरुद्वारे में मत्था टेक कर लौट रही थीं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे हादसे में महेशपुरा में ट्रैक्टर-टॉली ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया, जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बेटा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बेरिया दौलत निवासी जोगेंद्र कौर (60) पत्नी हजारा सिंह और उनकी देवरानी सुखविंदर कौर (38) पत्नी सूच्चा सिंह रविवार सुबह करीब छह बजे गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब से मत्था टेक कर घर लौट रहीं थीं। मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाजपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दूधिये को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे आकर पलट गई और जोगेंद्र कौर एवं सुखविंदर कौर की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। इसके अलावा गांव की ही परमजीत कौर (30) पत्नी सतनाम सिंह भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर महिलाओं के शव बमुश्किल बाहर निकाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। 

इधर, काशीपुर हाइवे पर गांव महेशपुरा में सुबह करीब 6:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आगे जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक राकेश (30) पुत्र नारायण दास निवासी सिविल लाइन रामपुर, उसकी माता इंद्रवती (50) और बेटा विशाल (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इंद्रवती और उसके पोते विशाल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश अपनी मां और बेटे को लेकर किसी काम से काशीपुर की ओर जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक दोनों मामलों में से किसी में भी केस दर्ज नहीं हुआ था। 

शर्बत पीने रुक जातीं जेठानी-देवरानी तो बच जातीं 
बाजपुर। गांव बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर लौट रहीं जेठानी और देवरानी अगर वहीं शर्बत पीने के लिए रुक जातीं तो शायद उनकी जान बच जाती। हुआ यूं कि रविवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में गांव के ही बूटा सिंह की ओर से शर्बत वितरण की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मत्था टेककर लौट रहीं जोगेंद्र कौर और उनकी देवरानी सुखविंदर कौर को लोगों ने शर्बत पीकर जाने के लिए रुकने को कहा, लेकिन देवरानी और जेठानी नहीं रुकीं। दोनों ने यह कहकर शर्बत पीने से मना किया कि उन्हें मधुमेह है और घर पर बहुत काम है। मृतका जोगेंद्र कौर के दो बेटे और दो बेटियां रतन सिंह, अंग्रेज सिंह, बलविंदर कौर और पलविंदर कौर हैं। वहीं, मृतका सुखविंदर कौर का एक बेटा विक्रम जीत सिंह और बेटी सुमन कौर हैं। एक ही परिवार में दो महिलाओं की मौत होने से पूरा गांव शोक में डूबा है। पीड़ितों के घर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों को तांता लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें