फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

368 ग्राम स्मैक समेत तीन गिरफ्तार 

Wed, 09 Jan 2019 12:17 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्मैक तस्करों के साथ पुलभटटा पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बॉर्डर के पास तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 368 ग्राम स्मैक बरामद की। मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में से एक युवक फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ा है। जांच में पता चला है कि मुंबई जाने के लिए किराये का इंतजाम करने के लिए ही वह इस धंधे के धंधेबाजों का शिकार बन गया। 

विज्ञापन


सीओ सितारगंज हिमांशु शाह ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस और एसओजी की टीम पुलभट्टा थाने से आगे बहेड़ी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। रात करीब 10:45 बजे बहेड़ी की ओर आ रही बाइक (यूपी 26 जेड 1416) को रुकवाकर जांच की तो बाइक सवार प्रवीण कुमार गंगवार निवासी छत्रपति कॉलोनी पीलीभीत (यूपी) के कब्जे से 121.05 ग्राम, थाना पीलीभीत के ही आराजी निवासी सोमपाल से 113.05 ग्राम और प्रमोद आर्यन श्रीवास्तव निवासी खेड़ा नवादा शाहजहांपुर (यूपी) से 134.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से प्रमोद भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुका है और हाल ही में उसे बॉलीवुड फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, जिसके लिए उसे मुंबई जाना था लेकिन उसके पास किराये के रुपये नहीं थे, जिसके चलते वह इस धंधे के धंधेबाजों के चंगुल में फंस गया। 
विज्ञापन


तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम 
किच्छा। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि स्मैक तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसओ पुलभट्टा वीडी जोशी, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र भट्ट, चंद्रप्रकाश बवाड़ी, नीरज बिष्ट, ललित मोहन, गणेश चंद धानिक, दीपक जोशी, कमलेश जोशी और राजेंद्र कुमार थे। एसओजी टीम में उमेश चंद मलिक, योगेश कुमार, अशोक कांडपाल, प्रकाश भगत, यामीन खान, अब्दुल मलिक, नवीन भट्ट, बलवंत कुमार, संतोष रावत और मदनलाल थे। 

फिल्म इंडस्ट्री में मिला काम, मुंबई जाने का नहीं था किराया 
किच्छा। नशे के सामान की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ शाहजहांपुर निवासी प्रमोद आर्यन श्रीवास्तव कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुका है। अब उसे मुंबई में फिल्मी दुनिया मेें का करने का मौका मिला है। 11 जनवरी को उसे शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचना था लेकिन प्रमोद के पास मुंबई जाने का किराया नहीं था। मुंबई जाने के लिए किराये के जुगाड़ में प्रमोद अपराध के दलदल में फंस गया और उसे जेल जाना पड़ा। 

प्रमोद ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘चेक पोस्ट’ में उसने लीड रोल अदा किया था। कड़ी मेहनत के बाद उसे मुंबई की फिल्म इंडस्ट्रीज में जगह मिली। इमरान हाशमी और श्रद्धा कपूर के साथ बनने वाली फिल्म ‘क्या यही है इश्क’ में उसे फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई का रोल करने का एग्रीमेंट हुआ था। बताया कि फिल्म की 11 जनवरी को मुंबई में शूटिंग शुरू होनी थी, उसके पास मुंबई तक जाने का किराया नहीं था।

प्रमोद ने बताया कि बरेली की एक चाय की दुकान पर राहुल नाम के एक व्यक्ति से उसका परिचय हुआ तो राहुल ने रुपये कमाने के लिए उत्तराखंड के बॉर्डर तक एक पैकेट पहुंचाने के लिए बीस हजार रुपये का ऑफर दिया। उसने बताया कि मुंबई का किराया मिल जाने के लालच में वह और उसके दो और दोस्त बॉर्डर तक आ गए कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब प्रमोद को मलाल है कि लालच में आकर उसने अपना कैरियर चौपट कर लिया। 

बरेली बना उत्तराखंड में स्मैक का बड़ा सप्लायर 
किच्छा। बरेली उत्तराखंड का स्मैक का प्रमुख सप्लायर बनता जा रहा है। हाल ही में स्मैक के जितने भी तस्कर पकड़े गए सभी नशे का सामान बरेली से ही ला रहे थे। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी बरेली के फतेहगंज से लाई गई स्मैक बरामद हुई थी। अब भी जो तस्कर गिरफ्त में आए हैं, वह भी बरेली से ही ला रहे थे। इससे पहले स्कूल पड़ने वाले बच्चों से भी नशे का सामान लाने ले जाने की बात सामने आ चुकी है। 

एसओ पुलभट्टा बने पुलिस के बेस्ट इंपलाइज ऑफ द मंथ 
किच्छा। एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी को बेस्ट इंपलाइज ऑफ द मंथ चुना गया है। हल्द्वानी मेें कुमाऊं रेंज की बैठक में मंगलवार को कुमाऊं रेंज के उपमहानिरीक्षक अजय जोशी ने वीडी जोशी को यह प्रमाण पत्र सौंपा। बता दें कि जोशी ने पिछले कुछ महीनों से बरेली क्षेत्र से आने वाले नशे के कई सौदागरों को गिरफ्तार करके नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें