फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट की तैयारी में बोतल साफ, बच गए सिर्फ पव्वे, हाफ

Wed, 30 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने के लिए शराब के शौकीनों ने भी तैयारी कर ली है। शौकिनों का मजा किरकिरा न हो, इसलिए आबकारी विभाग ने भी सभी दुकानों में भरपूर स्टॉक भिजवा दिया है। जिले में बुधवार को सवा करोड़ की शराब बिकी है। विभाग नए साल के जश्न को देखते हुए बृहस्पतिवार को दो करोड़ रुपये की शराब बिकने का अनुमान लगा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल नए साल के जश्न में बड़ी मात्रा में शराब की खपत होती है। शराब के शौकिनों के लिए दिक्कत न हो, इसलिए जिले की सभी दुकानों में शराब का स्टॉक रखा जा चुका है। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि 31 दिसंबर को सामान्य दिनों के बजाए दुकानों में चार गुना शराब की बिक्री होती है। बताया कि बृहस्पतिवार को सवा दो करोड़ से अधिक की शराब बिकने का अनुमान है। दुकानों में शराब की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें