फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदब हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 11:52 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में करीब छह माह पूर्व हुए अदब हत्याकांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है। जबकि हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब छह माह पूर्व दो बाइक सवार हमलावरों ने दुकान पर बैठे 22 वर्षीय शफकत हुसैन फारूकी उर्फ अदब की गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसमें मृतक के पिता इरशाद हुसैन फारूकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कई महीनों तक चली जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने फूलबेहड़ थाना के गांव सांभरचौरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोल्डी को पुलिस ने सुंदरवल से गिरफ्तार किया है। एसओ एसके सिंह ने बताया कि काल डिटेल के आधार पर सफलता मिली है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों के बारे में पूरी कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें