फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का फिर एक्शन

Sun, 15 Feb 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 उकरौली-साधूनगर नदी में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस फिर एक्शन में आ गई है। लेकिन, प्रशासन इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उकरौली नदी में अवैध खनन कार्य में लगे 15 वाहनों को सीज कर दिया। एएसपी टीडी वैला ने कहा कि ओवरलोड और बिना रायल्टी के वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

  रविवार को सिडकुल चौकी मेें एएसपी टीडी वैला ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सीओ जेआर जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार की रात उकरौली क्षेत्र में खनन कार्य में लगे वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान अवैध खनन में लगे 15 डंपर सीज किए गए। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने भी देर रात नदी का मुआयना कर वाहनों की जांच की थी और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। कहा कि उकरौली व साधूनगर में पट्टाधारकों द्वारा अवैध खनन की एसडीएम को साथ लेकर जांच की जाएगी।
  एएसपी ने कहा कि नंधौर नदी में ओवरलोडिंग बंद है। उसी की तरह उकरौली और साधूनगर में भी ओवरलोडिंग बंद कराई जाएगी। दोनों गेटों पर कांटे खराब हैं। जिसकी जांच कर कार्रवाई जाएगी। कहा कि खनन श्रमिकों और सिडकुल के श्रमिकों का सत्यापन किया जाएगा। इस मौके पर सीओ जेआर जोशी, नवांगतुक कोतवाल डीआर आर्य, चौकी इंचार्ज योगेश दत्त, सरकड़ा चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ महंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें