फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में 66 वाहन सीज

Sun, 15 Feb 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिले की नदियों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर 66 वाहनों को सीज दिया।
विज्ञापन

बीती देर रात्रि एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। कई ट्रक चालक ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। रविवार को आईटीआई थाने में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान काशीपुर थाना क्षेत्र में चार, आईटीआई थाना क्षेत्र में 17, बाजपुर में 24, दिनेशपुर में दो, जसपुर में चार और सितारगंज में 15 अवैध खनन से भरे ट्रक सीज किए गए। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वायर आदि निकालकर भाग गए। ताकि पुलिस वाहनों को न ले जा सके। इसके बावजूद ट्रकों को संबंधित थानों में ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। जिस थाना क्षेत्र में अवैध खनन पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ काशीपुर प्रकाश चंद, सीओ बाजपुर राजीव मोहन, आईटीआई थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसआई सुधाकर जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें