फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े खंगाले चिकित्सक और नर्स के घर

Tue, 05 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने एक डाक्टर दंपत्ति और एक नर्स के घर को दिन दहाड़े निशाना बनाकर नगदी समेत लाखों का माल उड़ा लिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने दोनों घटना स्थलों का मुआयना कर छानबीन की। 
विज्ञापन



सोमवार को काशीपुर रोड पर किंग्स टॉवर कालोनी में डॉ. रितेश कुमार के मकान नंबर 102 में चोरों ने धावा बोल दिया। डॉ. रितेश चारवीं अस्पताल के चिकित्सक हैं। उनकी पत्नी भी इसी अस्पताल की चिकित्सक हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे चिकित्सक दंपत्ति घर से अस्पताल के लिए निकले थे। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब चिकित्सक दंपत्ति घर पहुंचे तो कमरे के दरवाजे काकुंडा ताले सहित उखड़ा हुआ था। घर के भीतर रखी तीनों अलमारियां चोरों ने खंगाल रखी थी। चिकित्सक दंपत्ति के मुताबिक अज्ञात चोर घर से नगदी और जेवरात समेत पांच लाख का माल समेटकर ले गए हैं। 
विज्ञापन


दिन दहाड़े चोरी की सूचना पर सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल जेसी पाठक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन की। सोमवार को ही चोरी की दूसरी वारदात जिला अस्पताल की आवासीय कालोनी में हुई। यहां स्टाफ नर्स मंजू कैड़ा का सरकारी आवास है। मंजू कैड़ा इन दिनों चंपावत में तैनात है, उनके पति देहरादून सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात हैं।

उनका पुत्र नकुल कैड़ा सुबह दस बजे महेंद्रा कंपनी में ड्यूटी के लिए चला गया। दोपहर दो बजे पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हैं। नकुल ने घर आकर देखा तो अलमारियां टूटी पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। 

नकुल के मुताबिक अज्ञात चोर घर से हजारों की नगदी के अलावा गले का सेट, कंगन, अंगूठी, कुंडल समेत तीन लाख के जेवर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट और फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट दयाल शरण ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। 


एक घंटे में समेट लिया लाखों का माल
काशीपुर रोड स्थित कालोनी में चिकित्सक दंपत्ति के घर से चोरों ने जिस तरह एक घंटे के भीतर वारदात को सफाई से अंजाम दिया उससे अंदेशा है कि चोरों ने पहले से घर की रैकी की थी। चिकित्सक दंपत्ति दोपहर 12 बजे घर का ताला लगाकर अस्पताल के लिए निकले थे। 

करीब डेढ़ बजे तक घर के ताले टूटने की सूचना मिली। इसका मतलब चोरों ने करीब एक घंटे में घर के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय लॉक सहित कुंडे को उखाड़ दिया और इसके बाद अलमारियों के कुंडे भी तोड़कर नगदी जेवरात समेट लिया। बेखौफ चोरों के इस कारनामे की आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

सीसीटीवी फुटेज से उम्मीद
काशीपुर रोड स्थित कालोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस को कालोनी में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से चोरों का पता लगने की उम्मीद है। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है। फुटेज में पुलिस को एक स्कूटी संदिग्ध लग रही है, जिसकी तलाश की जा रही है।

बंद पड़े घर को खंगाला
अज्ञात चोर बंद पड़े घर को खंगालकर कीमती सामान साथ ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मुआयना करने के बाद ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को सुपुर्द कर दी। मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार मोहल्ला लाहौरियान निवासी चंद्रपाल तोमर अपने परिवार के साथ तीन दिन से इटावा में है। घर में ताला लगा हुआ था। सोमवार की सुबह लोगों ने घर का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर कटोराताल चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपना ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को सौंप दी। पड़ोसियों ने बताया कि चंद्रपाल के इटावा से लौटने के बाद ही पता चलेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है। चंद्रपाल को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें