फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षक के बंद घर चोरों का धावा

Fri, 19 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड चीनी मिल कर्मी के घर में चोरी के तीन दिन बाद फिर चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया। चोरों ने शिक्षक के बंद मकान के ताले एवं कमरों की अलमारी के लॉकर तोड़कर 32 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी उड़ा ली। पुलिस ने मौका मुआयना किया। अलबत्ता, टीचर के अपने पैतृक घर जाने से पुलिस को चोरी की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड संख्या तीन कृष्णा बिहार कालोनी निवासी विकास पांडे पुत्र तारकेश्वर पांडे कुंवरपुर सिसैया में सरकारी स्कूल के टीचर हैं। बुधवार को सुबह 11:30 बजे वह अपनी पत्नी कनुप्रिया एवं दो बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश बलिया जिला स्थित पैतृक घर पर बीमार मां फूलवती से मिलने गए और अपने मित्र अशोक मौर्या को घर की चाबी दे गए। रात में चोर बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे और दोनों कमरों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 32 हजार रुपये की नगदी, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक सोने का पैंडिल आदि सामान चुरा लिया।

सांसद प्रतिनिधि सुमन राय ने बताया कि फोन पर चोरी की सूचना देने के बाद विकास ने उन्हें करीब अलमारी से डेढ़ लाख रुपये का माल पार होने की आशंका जताई। सीओ प्रताप सिंह पांगती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


तो बिना रिपोर्ट दर्ज किए हो रहा क्राइम कंट्रोल
क्षेत्र में चोरी की वारदातों की पुलिस द्वारा रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही क्राइम कंट्रोल करने में लगी है। 7 जून को एक्सिस बैंक के ब्रान्च सेल्स मैनेजर सुनील कुमार की बाइक (यूपी26एम-9523) छोटा गुरुद्वारा के पास से चोरी हो गई थी। सुनील ने कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके अलावा 15 जून की रात को पंडरी गांव के पास हाइवे किनारे चीनी मिल के रिटायर्ड लेखाधिकारी आरके शर्मा के घर से करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी का तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें