फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला कंकाल, हत्या की आशंका

Sun, 19 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित नहर में एक युवक का कंकाल मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर दिनेशपुर निवासी शंकर मछली पकड़ने पंतनगर रोड स्थित एक नहर में गया हुआ था। मुख्य सड़क से करीब पांच मीटर अंदर नहर में उसे एक युवक का कंकाल दिखाई दिया। इस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंकाल करीब डेढ़ माह पुराना है। उसके पास एक सफेद और लाल रंग की धारी वाली टी-शर्ट भी मिली है। थानाध्यक्ष राठौर ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें