फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रहस्मय ढंग से लापता

Sun, 19 Apr 2015 11:50 PM IST
जैतीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अगरोली के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। घरवालों ने अपहरण की आशंका से थाने में तहरीर दी है। वहीं उनकी बाइक बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव नगला जस्सी के निकट चाबी सहित पंचर खड़ी मिली है।
विज्ञापन

बरेली के थाना फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी प्रधानाध्यापक के पुत्र देवेश पांडेय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ओमप्रकाश पांडेय अगरोली में प्रधानाध्यापक है। शनिवार सुबह वह बाइक से विद्यालय आए, लेकिन शाम चार बजे तक घर नही पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ  मिला। इस पर विद्यालय में फोन पर पता किया तो बताया कि वह एक बजे चले गए हैं। घरवालों सहित परा मोहल्ले के लोगों के साथ खोजते हुए आ रहा था तो नगला जस्सी गांव के पास उसके पिता की बाइक खड़ी मिली। चाबी बाइक में लगी थी। पिछले टायर में हवा नहीं थीं। उसने फरीदपुर पुलिस को फोन किया तो पुलिस की गाड़ी मौके पर आई और उन्होंने यह गांव फतेहगंज पूर्वी थाने का बताया और फोन कर पुलिस को सूचना दी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिता को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नही चल सका है। अपहरण की आशंका से फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें