फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फंदे से लटककर जान दी

Sat, 21 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते रंपुरा निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ ने बताया कि रंपुरा निवासी मीना (16) पुत्री स्व. मुरारीलाल मुख्य बाजार स्थित एक कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। इन दिनों उसकी बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही थी। गुरुवार की रात वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। जबकि उसकी मां सरबती देवी घर के बाहर थी। इसी बीच उसने अंदर से दरवाजा बंद कर अज्ञात कारणों के चलते कमरे में लगे पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब सरबती देवी मीना के कमरे में जाने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटकी हुई मिली। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने खिड़की की जाली के साथ ही दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक जांच में पता चला है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इधर घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें