तीन लोगों ने प्लाट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आवास विकास कालोनी निवासी कृष्णअवतार शर्मा ने कहा कि आदर्श कालोनी निवासी नाजिम और भूतबंगला निवासी रईस अहमद ने प्रीत विहार में एक प्लाट दिखाकर उसकी कीमत साढ़े 6 लाख रुपये बताई थी।
दोनों ने प्लाट सुभाष कालोनी निवासी जाकिर का बताया था। प्लाट पसंद आने पर उन्होंने 4.4 लाख रुपये बयाने के रुप में दे दिए थे।
कुछ दिनों बाद पता चला कि प्लाट को इसरार अहमद निवासी दुर्गा मंदिर गली ने कुछ समय पहले उसके वास्तविक मालिक से खरीद लिया था। जब उसने तीनों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने उसे धमकाया। पुलिस ने जाकिर, रईस और नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।