फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं सुलझी राजेश की मौत की गुत्थी

Fri, 02 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते निवेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगापुर रोड पर बुधवार सुबह सड़क किनारे रजाई में लिपटे एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस परिजनों के संदेह के आधार पर मृतक के रूम पार्टनर और दोस्त की तलाश में यूपी के कई शहरों में डेरा जमाए हुए है। पुलिस के अनुसार दोस्त के पकड़ में आने के बाद ही घटना के पर्दा हट सकता है।
विज्ञापन


ग्राम डुंडू भनौली अल्मोड़ा निवासी राजेश पुत्र गुसाईं राम का शव बुधवार सुबह नारायणपुर गंगापुर मार्ग पर रजाई में लिपटा मिला था। पुलिस इस मामले में दूसरे दिन भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का शक जाहिर किया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

इसके लिए कुछ पुलिस टीमों को यूपी के विभिन्न शहरों में भी भेजा गया है। एएसपी पंकज भट्ट के मुताबिक मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न जिलों में दबिश दे रही हैं। उसके पकड़ में आने के बाद घटना से पर्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें