फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति पर भाइयों ने किया हमला

Fri, 02 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
knife
विज्ञापन

विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव नवादा में विकास कार्य करा रहे प्रधान पति पर दो भाईयों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल प्रधान पति को मेडिकल के लिए भेज दिया है। रेनू गांव नवादा की प्रधान हैं।

उनके पति अमरपाल उर्फ गुड्डू शुक्रवार दोपहर गांव में सड़क पर टाइल्स लगवा रहे थे। गांव के ही एक युवक ने नाली को कब्जा करके अपनी दीवार लगा रखी थी। जिसका प्रधान पति ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी युवक ने अपनी भाई के साथ मिलकर प्रधान पति को लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें प्रधान पति बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर प्रधान के समर्थक भी पहुंच गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल प्रधान पति को मेडिकल के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहन का पता पूछने पर युवक ने किया जानलेवा हमला
थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में लापता हुई बहन के बारे में पूछना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव भगवंतपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र सुरेश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ऊंचागांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 30 नवंबर की शाम खेत पर चारा लेने गई थी। उसके बाद वह देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया। मोहल्ले के ही अरविंद पुत्र श्याम सिंह से बहन के बारे में पूछा तो वह भड़क गया।
विज्ञापन


इसी बीच अरविंद और राहुल के बीच कहासुनी हो गई। तभी आरोपी अरविंद घर से चाकू निकाल लाया और राहुल पर हमला कर दिया।लहूलुहान हालत में राहुल घर पहुंचा तो उसकी बहन घर पर मिली। एसओ अहार शैलेष त्यागी ने बताया कि  अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें