फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में की पत्नी और बेटे की हत्या

Fri, 06 Oct 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पतरामपुर में पत्नी और बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने और दो पुत्रियों को घायल करने के आरोपी किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उसने यह कदम उठाया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि ग्राम पतरामपुर निवासी भजन सिंह को अपनी पत्नी और पुत्र के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर अकसर घर में झगड़ा होता था। तीन अक्तूबर की रात एक बजे जब सब सो गए तो उसने योजनाबद्ध तरीके से सारी लाइटें बुझाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी सुनीता और पुत्र जॉनी की हत्या कर दी। इस दौरान उसने बीचबचाव को आई दो पुत्रियों को भी घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। 

बुधवार देर शाम पतरामपुर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। काशीपुर एसीजेएम कोर्ट में पेश कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले में जमीन खुर्दबुर्द करने से रोकने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 

पुलिस जांच में अवैध संबंधों का मामला भी सामने आया है। बता दें कि बोबदवाला ठाकुरद्वारा निवासी मोहन सिंह पुत्र रामकुंवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार रात ग्राम पतरामपुर निवासी उसके बहनोई भजन सिंह ने जमीन और घर का सामान बेचने से रोकने पर उसकी बहन सुनीता और भांजे जॉनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें