ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
काशीपुर के गांव प्रतापपुर निवासी सुमित (23) शनिवार रात को गदरपुर आया था। उसने अपनी ससुराल बेरिया दौलत जाने के लिए अपने साले यशप्रीत को गदरपुर थाने के पास बुलाया। इसके बाद दोनों घर जा रहे थे कि मुख्य बाजार में नैनीताल बैंक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुमित सड़क पर गिर गया और ट्रक उसके ऊपर से निकल गया।
वहीं बाइक चालक यशप्रीत भी गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घायलों को रुद्रपुर अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सुमित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुमित का विवाह तीन माह पहले बेरिया दौलत में हुआ था।