फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव तालाब में फेंका, तीन नामजद

Thu, 25 Jan 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में मृतक वाहिद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काम पर जाने की बात कहकर दो दिन पहले घर से निकले एक किशोर का शव रामनगर वन के एक तालाब में उतराता पाया गया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कटे के निशान पाए गए। मृतक की बहन ने तीन युवकों के खिलाफ संदेह के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


गांव निवारमंडी निवासी तौफिक की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद पत्नी मेहशर ने दूसरी शादी कर ली। तौफीक की बेटी रुखसार ने बताया कि मां की दूसरी शादी से उसके तीनों भाई खुश नहीं थे। तीनों भाई नशा करने लग गए। छोटा पुत्र वाहिद (17) दो दिन से पहले काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह कोल्हू पर मजदूरी का काम करता था। तब से वह वापस घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। बुधवार की सुबह वाहिद का शव ग्राम रामनगर वन के दर्जीवाला तालाब में उतराता दिखा। ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह की सूचना पर सूचना पर कोतवाल अबुल कलाम ने मृतक का शव तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार के कटे हुए निशान थे और उसका एक कान भी काटा गया था। तालाब के पास खाद्य सामग्री के रेपर भी मिले है। 

सीओ राजेश भट्ट ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि हत्यारों ने मृतक के शव तालाब में डुबाने के लिए मिट्टी से भरा कट्टा रख दिया था। लेकिन, मिट्टी के पानी में घुलने के बाद शव ऊपर आ गया। शव 36 से 48 घंटे पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की बहन रुखसार ने गांव के ही तीन युवकों विशाल, फैसल व भूरा के खिलाफ संदेह के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पहले वाहिद इन्हीं दोस्तों के साथ देखा गया है। उसने आशंका जताई है कि नशे के दौरान हुई कहासुनी में उसके भाई वाहिद की हत्या हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों से नशा करने के दौरान हुए विवाद में वाहिद की हत्या होने का संदेह जताया जा रहा है। इस मामले में गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

-राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें