फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के जेल जाने के डर से छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद(औरैया)। बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज होने पर पिता के जेल जाने के डर से हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उसके नाम कनेक्शन तक नहीं है।
विज्ञापन

माखनपुर गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री अनुराधा(16) हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार रात कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अनुराधा के पिता विजय सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। 15 जनवरी को बिजली विभाग ने गांव में चेकिंग की थी। उसके घर में न ही बिजली कनेक्शन है और न ही कटिया डालकर बिजली जलती है। फिर भी बिजली विभाग के लोगों ने थाने में उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 23 जनवरी को दोपहर पाता चौकी पुलिस ने घर आकर पूछा तो अनुराधा ने बताया कि वह दिल्ली में है। पुलिस वालों ने उससे कहा कि बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। उन्हें जल्द बुला लो। जिसके बाद वह सदमे में थी और उसने घर में पूछा भी कि क्या उसके पापा जेल चले जाएंगे। जब वह आया तब भी वह सदमे में थी और रात में फांसी लगा ली। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं है। इस संबंध में जेई विजय कुमार ने बताया कि चेकिंग में विजय सिंह के यहां कटिया से बिजली जलती हुई मिली थी। इस घटना से विभाग का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


- पिता के जेल जाने के डर से छात्रा ने फांसी लगाई
- पिता के खिलाफ दर्ज थी बिजली चोरी की रिपोर्ट





















































































































































































































































































































































फोटो-24एयूआरपी25-रोते-बिलखते परिजन।
24एयूआरपी26-जानकारी देते अनुराधा के पिता व बाबा।
24एयूआरपी27- अनुराधा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें