फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल के कमरे में मृत मिला छात्र

Wed, 21 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पंतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंजीनियरिंग का छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिला। उसका कमरा अंदर से बंद था और शरीर अकड़ गया था। छात्र के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही हैै। थानाध्यक्ष विक्रम राठौर ने बताया कि छात्र की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


दमुवाढूंगा, हल्द्वानी निवासी 22 वर्षीय हिमांशु कुमार पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक इलेक्ट्रिकल अंतिम वर्ष का छात्र था। वह चित्तरंजन छात्रावास के रूम नं. 183 में रहता था। निर्धारित समय पर कोर्स पूरा नहीं करने पर उसकी डिग्री एक्सटेंड हो गई थी। उसका इस समय नवां सेमेस्टर चल रहा था।

मंगलवार को छात्रावास में जब छात्र दिखाई नहीं पड़ा तो उसके परिचितों को चिंता हुई। छात्र को तलाश किया गया तो उसका रूम अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर देखा गया तो छात्र मृत पड़ा था।
विज्ञापन


 सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाल कर यूनिवर्सिटी अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने छात्र के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मृतक के पिता त्रिलोक कुमार उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें