फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की संपत्ति नहीं मिलने पर बेटे ने खुद को मारी गोली

Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से क्षुब्ध युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मां और भाइयों से चल रहे संपत्ति विवाद के कारण युवक शादी के बाद से अपने ससुराल में रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बरेली आंवला निवासी दिनेश का विवाह नौ साल पहले पटियाला कालोनी बिलासपुर में रहने वाली नीतू के साथ हुआ था। दिनेश का अपनी मां और भाइयों के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, इसके चलते दिनेश अपने घर को छोड़कर ससुराल में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि महीने भर पहले दिनेश की मां ने अपने नाम का एक प्लाट बेचा लेकिन दिनेश को प्लाट की रकम का हिस्सा नहीं दिया। इसको लेकर दिनेश तनाव में रहने लगा था। 

शुक्रवार दोपहर दिनेश अपनी ससुराल से निकलकर घर से कुछ दूरी पर स्थित सुनसान खेत में गया और 315 बोर के तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दिनेश के ससुरालियों को घटना की जानकारी दी। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से दिनेश को जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दिनेश के शव का पंचनामा भरा। दिनेश अपने पीछे पत्नी नीतू के साथ ही पांच माह के बेटे तनिश को छोड़ गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें