क्षेत्र में पैर पसार रहे नशे ने एक किशोर की जिंदगी छीन ली। स्मैक के आदी 15 वर्षीय किशोर की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्मैक की लत के कारण शक्तिफॉर्म क्षेत्र में यह पहली मौत बताई जा रही है।
निर्मलनगर निवासी संजीत मंडल (15) पुत्र हरिपद मंडल ने आठवीं कक्षा के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा संजीत गलत संगत में पड़ नशे का आदी हो गया। मजदूरी कर गुजर बसर करने वाले उसके परिजनों ने उसे नशे से दूर रखने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह नशे से बाहर नहीं निकल सका। तबियत खराब होने पर 26 अगस्त को संजीत को परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया। अगले दिन उसे वहां से बरेली के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान संजीत ने शुक्रवार सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। इधर, संजीत की मौत के बाद से ग्रामीणों में नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रदर्शन एसएसपी से मामले में कठोर कदम उठाने की मांग की।