फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने कार से 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


हापुड़। आबकारी टीम द्वारा जारी अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मोदीनगर रोड स्थित एक कार से 20 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कार के साथ बाइक भी जब्त की है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर आबकारी टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब पकड़ी जा रही है। इसी अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात टीम को सूचना मिली कि मोदीनगर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे एक लग्जरी कार में अवैध शराब की पेटियां रखी गई हैं। तस्कर इन पेटियों को कहीं सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मोदीनगर रोड फ्लाईओवर के नीचे छापा मारकर एक कार को पकड़ लिया। टीम ने मौके से एक तस्कर को भी दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। कार में से 20 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई। कार के साथ एक बाइक भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पुत्र डालचंद निवासी ओबाना थाना खानपुर जिला बुलंदशहर बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें