फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ठेकेदार से झपटा दो लाख से भरा बैग

Tue, 15 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन




 जगतपुरा निवासी एक ठेकेदार से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख की नगदी से भरा बैग उड़ा लिया। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाया, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। बाद में ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगतपुरा वार्ड नंबर एक निवासी इम्तियाज अहमद मकान बनाने के साथ ही अन्य चीजों का ठेकेदार है। सोमवार शाम करीब 3:30 बजे उसने सिविल लाइन स्थित पीएनबी से उन्होंने दो लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह कार (यूूके-06-एएफ-7786) से घर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि घर के पास ही उसने कार पार्क कर दी और नगदी से भरा बैग हाथ में लेकर घर की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने इम्तियाज से बैग छीना और फरार हो गए। इम्तियाज के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने भी टीम के साथ अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें