फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बेटी को जन्मा तो पत्नी को तड़पाकर मारा

Mon, 14 Sep 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को लेकर जागरूकता के तमाम अभियानों के बावजूद कोई खास बदलाव नहीं आया है। सोमवार को नवाबगंज इलाके में एक व्यक्ति ने चौथी बेटी को जन्म देने पर अपनी पत्नी को मार डाला। नशे में धुत होकर घर आने के बाद उसने पत्नी को बेलन, चिमटे, डंडे से मारकर लहूलुहान किया और बेहोश होने पर उसे पानी पिलाकर पंखा झलता रहा। गंभीर चोटों के चलते मौत होने के बाद भी वह उसके पास बैठा रहा। स्कूल से आने पर बेटियों ने शोर मचाया तब बड़े भाई समेत पड़ोसी आ गए। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 रसूलपुर चांधी के मजरा रामपुर में रहने वाला लाखन सिंह उर्फ अज्जू गाड़ी चालक है। उसका बड़ा भाई मलखान सिंह और छोटा तहसीलदार सिंह भी ड्राइविंग करते हैं। लाखन का ब्याह करीब नौ साल पहले भदोही में सीमा सिंह के साथ हुआ था। दोनों को एक के बाद एक चार बेटियां हुईं। सबसे बड़ी बेटी सात साल की रिया, उससे छोटी पांच साल की प्रिया, चार साल की दिया और चौथी बेटी का जन्म अभी पांच सितंबर को हुआ। पता चला है कि तीन बेटियां होने के बाद से ही लाखन बेहद बौखलाया हुआ था। वह पत्नी सीमा को धमकाता रहता और नशे में घर आकर पीटता था। वैसे भी वह सारी कमाई नशे और जुए में उड़ा देता। पत्नी बेटियों के गुजारे के लिए पैसे मांगती तो मारपीट करता। सीमा चौथी दफे गर्भवती हुई तो वह बार-बार धमकाता कि अगर अबकी बेटी हुई तो जिंदा नहीं रहने पाओगी। पांच सितंबर को बेटी के जन्म के बाद से वह बेहद भन्नाया रहता था।

सोमवार दोपहर करीब बारह बजे वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। दोनों बड़ी बेटियां स्कूल गई थीं जबकि तीसरी बेटी दिया खेल रही थी। नौ रोज की नवजात बच्ची बिस्तर पर सो रही थी। लाख ने आते ही बीमारी की वजह से कमजोर पत्नी सीमा पर हमला कर दिया। उसे डंडे और बेलन से पीटा, चिमटे से भी कई वार किए। इस बीच बगल में रहने वाले छोटे भाई तहसीलदार की पत्नी ने चीख सुनी तो वह बचाने आई मगर लाखन ने उसे डांटकर भगा दिया। घंटे भर बाद दोनों बड़ी बेटियां स्कूल से लौटीं तो देखा कि मां लहूलुहान पड़ी है।
विज्ञापन


 पिता उसे पानी पिलाने की कोशिश कर रहा है। चेहरे पर पानी से छींटे मार रहा है और एक गत्ते से हवा भी कर रहा है। फिर बेटियों के सामने ही अचानक लाखन ने फिर बेसुध पत्नी पर चाकू और चिपटे से प्रहार किए। यह देख बेटियां रोते-चीखते बाहर निकलीं तो पड़ोसी जमा हो गए। बगल के मकान में रहने वाला लाखन का बड़ा भाई मलखान भी पत्नी के साथ आ गया आ गया। सीमा की लगातार पिटाई और गहरी चोटों की वजह से मौत हो गई थी। नवाबगंज थाने में खबर दी गई। पुलिस ने आकर पत्नी के कातिल लाखन को पकड़ लिया। वह नशे में बहका था। बड़ी बेटी रिया से बात करने पर पुलिस को पता चला कि लाखन ने पहले भी कई बार सीमा को धमकी दी थी कि वह उसे मार डालेगा। पुलिस ने लाखन को हवालात में डाल सीमा का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें