फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर बहन की मौत

Sat, 21 Oct 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बहेड़ी से रुद्रपुर लौट रहे मां-बेटे की बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। वह भैया दूज पर अपने भाई को टीका लगाकर बेटे के साथ लौट रही थी। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी फैक्ट्री कर्मी ओम प्रकाश शर्मा की पत्नी शांतिदेवी (56) शुक्रवार को अपने पुत्र नरेंद्र के साथ भाइयों को टीका लगाने बहेड़ी के ग्राम मुंडिया गई थी। शनिवार को भाई छोटेलाल को टीका लगाकर वह पुत्र नरेंद्र के साथ बाइक से लौट रही थी। 

अंबेडकर चौराहे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक चपेट में ले ली, जिससे शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागा तो लोगों ने पीछा कर रुद्रपुर रोड पर नालंदा स्कूल के निकट पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें