पुलिस ने रुद्रपुर के पहाड़गंज क्षेत्र में चल रहे सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवतियों को दो युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से जिस्म फरोशी का कारोबार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम पुलिस ने पहाड़गंज के एक मकान में छापाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, देह व्यापार के कारोबार में लिप्त लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। खास बात यह है कि जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया तो कुछ छुटभैये लोगों ने सफेदपोश लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया।
बता दें कि औद्योगिक नगरी सिडकुल की स्थापना के साथ ही यहां पर बाहरी प्रांतों से धनाडय वर्ग के लोगों का निरंतर आना-जाना लगा रहता है। पिछले तीन माह पूर्व भी रुद्रपुर पुलिस ने एक बड़े सैक्स रेकेट का पर्दाफाश किया था। इसमें चौंकाने वाली बात यह थी रैकेट में सिडकुल की एक नामी कंपनी का बड़ा अधिकारी शामिल था।
दिल्ली- एनसीआर से सप्लाई होती है कॉलगर्ल
देह व्यापार का सबसे बड़ा ठिकाना शहर की तीन कालोनियां हैं। जब भी छापे की कार्रवाई अमल में लाई जाती है तो यही कालोनियों के नाम सुर्खियों में रहे हैं। बार-बार पुलिस का सत्यापन भी इन कालोनियों के आगे फेल साबित हुआ है। यूपी के सीमावर्ती चार जिलों से यहां पर पिछले एक दशक से देह व्यापार का धंधा सफेदपोश लोगों के संरक्षण में चल रहा है।