फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार काटकर तिजोरी ले गए चोर

Wed, 13 Sep 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद की दुकान के पीछे कूमल लगाकर चोर तिजोरी लेकर फरार हो गए। तिजोरी में करीब 40 हजार रुपये की नकदी और अन्य कागजात थे। दुकान स्वामी ने व्यापारियों के साथ कोतवाली में तहरीर सौंपी। एसएसआई के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दो लोग चोरी करते कैद हुए। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के सामने हरनारायण सिंह की किसान फर्टिलाइजर नाम से दुकान है। सोमवार रात चोर दुकान की पीछे वाली दीवार काटकर काउंटर के बीच रखी तिजोरी उठाकर ले गए। मंगलवार सुबह हरनारायण ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला और पीछे की दीवार टूटी थी। पीड़ित के अनुसार तिजोरी में 40 हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। सूचना पर मय टीम पहुंचे एसआई टीसी जोशी, एसआई दीपक जोशी ने जांच पड़ताल की। 

सीसीटीवी फुटेज में ताला नहीं टूटने पर चोर तिजोरी उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने 38 मिनट में चोरी को अंजाम दिया। हरनारायण ने व्यापारियों के साथ कोतवाली में एसएसआई सुशील कुमार को तहरीर सौंपी। वहां ज्ञानी हरदयाल सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, अमृत सिंह, अनंत सिंह आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें