फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की आशंका पर रुकवाई लड़की की शादी

Wed, 03 Jun 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन ने लड़की की शादी रुकवा दी। इस मामले को लेकर महिलाओं ने हंगामा काटा। बताते हैं कि एक गुप्त स्थान मंडल तैयार कर वर-वधू के फेरे करा दिए गए। एसडीएम ने उम्र तस्दीक करने के लिए लड़की मेडिकल परीक्षण कराने के लिए रुद्रपुर भेजा। लोगाें के तेवर देख आसपास से पुलिस फोर्स बुलाई। इस मामले को लेकर चौकी में अफरातफरी मची रही। लड़की के पिता ने एसएसपी को पत्र भेजकर नाबालिग होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी कुंवर पाल सैनी करीब 15 साल पहले अपनी पत्नी कलावती और पुत्री आंचल को छोड़कर चला गया। वह अपने जीजा के घर यूपी के गांव मासूमपुर मुरादाबाद में रहने लगा। इधर कलावती मानसिक रुप से पीड़ित हो गई। पड़ोसियों ने जवान होने पर आंचल की शादी कराने के लिए उसके मामा और मामी को बुलाकर काशीपुर के गांव ढकिया गुलाबो निवासी सुशील नामक युवक से रिश्ता तय कर दिया। खबर मिलते ही आंचल के पिता कुंवर पाल सैनी ने एसएसपी को पत्र भेजकर नाबालिग पुत्री की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर चार दिन पहले शौर्य टीम ने जांच पड़ताल की। जांच में नगर पंचायत रिकार्ड के आधार पर पिता के आरोप गलत साबित हुए थे। जिस पर आंचल की शादी 2 जून को रख दी गई। पिता कुंवरपाल सैनी महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष हीरा जंगपागी, बाल कल्याण समिति सचिव डा. रजनीश बत्रा सहित दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। उसने नाबालिग पुत्री की शादी रुकवाने की मांग को लेकर हंगामा काटा। खबर मिलते ही एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन, तहसीलदार सुदेश चंद, चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सिंह सहित अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मंडल स्थल पर जाकर शादी समारोह रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें