फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपी लेकर जा रहा था, मगर अब कभी नहीं पहुंचेगा

Wed, 03 Jun 2015 12:28 AM IST
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू की कंडक्ट ब्रांच में कार्यरत अस्थाई कर्मचारी की आन ड्यूटी हादसे में मौत के बाद देर शाम परिजनों ने वीसी आवास का घेराव किया और इसके बाद केयू थर्ड गेट के समक्ष सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि केयू में कार्यरत अस्थाई कर्मचारी गांव खिदरपुरा वासी कृष्ण कुमार पुत्र सरदारा राम 30 मई को इनोवा गाड़ी में करनाल में केयू के कुछ बंडल देने के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे के निकट इनोवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इस हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हुए कृष्ण कुमार को स्थानीय एलएनजेपी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां एक जून को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार,रिश्तेदारों और ग्रामीणों और केयू आऊट सोर्सिंग स्टाफ तथा छात्र संगठनों के साथ वीसी कार्यालय पहुंचे,लेकिन वीसी के न मिलने पर इन्होंने यहां नारेबाजी की।

इसके बाद वीसी आवास का घेराव करते हुए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। पीड़ित परिवार का ये भी आरोप है कि केयू प्रशासन ने हादसे बाद आन ड्यूटी अस्थाई कर्मी की कोई देखभाल नहीं की। 

आज प्रदर्शन में एसएफआई, डॉ. अंबेडकर छात्र एसोसिएशन, इनसो व आउटसोर्सिंग कर्मचारी खुल कर प्रदर्शन में सामने आए।

अपनी मांग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम
मृतक कृष्ण कुमार के परिजनों ने मंगलवार कोे कुलपति कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति निवास पर  पहुंचे और  कुलपति के ना मिलने पर परिजनों ने कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट पर जाम लगा दिया। यह जाम लगभग 3 घंटे चला।

मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग
परिजनो की मांग रखी की मृतक की पत्नी शिक्षित है उसे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन उसे केयू में नौकरी दे जिससे मृतक के छोटे दो बच्चों का पालन-पोषण हो सके।

नहीं ली केयू प्रशासन ने कोई सुध

बलकार ने बताया कि कृष्ण के साथ दुर्घटना 30 मई 2015 को देर रात कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डा के पास हुई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल कृष्ण को सरकारी अस्पताल में लाया गया वहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जहां 1 जून शाम को कृष्ण की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस बीच केयू का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी कृष्ण कुमार की सुध लेने नहीं पहुंची।

पुलिस बल के साथ पहुंचे डीएसपी गौतम

डीएसपी सतीश गौतम, केयू थाना प्रभारी निर्मल सिंह, सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल ने परिजनों को समझाने का भरपूर प्रयास किया,लेकिन वे नाकामयाब रहे। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन  केयू थर्ड गेट पर डटे हुए थे।

परिजनों से मिलने पहुंचे केयू कुलसचिव
देर शाम जब मृतक के परिजनों ने जब केयू थर्ड गेट पर जाम लगा दिया तो केयू प्रशासन की नींद खुली और केयू प्रशासन की तरफ से कुलसचिव डॉ. केसी रल्हाण मौके पर पहुंचे।

वहीं कुलसचिव ने परिजनाें को आश्वासन दिया कि उनके परिवार से एक व्यक्ति को आउटसोर्सिंग के तहत केयू में नौकरी पर रखा जाएगा, लेकिन परिजन स्थायी नौकरी की मांग पर अडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें