फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में धांधली को लेकर गरजे किसान

Sat, 08 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धान की फसल औने-पौने दामों में खरीदे जाने के खिलाफ शुक्रवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम रवनीत चीमा से मुलाकात की। किसानों ने आढ़तियों के माध्यम से औने-पौने दामों में हो रही धान की खरीद बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


किसान नेता ठाकुर जगदीश सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मंडी में धान का रेट 1470 रुपये घोषित होने के बाद भी आढ़तियों द्वारा धान 1000 से 1100 रुपये में खरीदा जा रहा है। किसानों के सूखे धान पर 300 से 400 रुपये कम दाम देकर उनका शोषण किया जा रहा है। किसानों ने एडीएम रवनीत चीमा से किसानों का आर्थिक शोषण बंद करने की मांग की। 

एडीएम नजूल रवनीत चीमा ने जब पूरे मामले को किसानों के माध्यम से जाना तो उन्होंने दो टूक शब्दों कहा कि वह किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगी। उन्हें वर्तमान में जिला प्रभारी अधिकारी धान का दायित्व भी मिला है इसलिए किसानों को उनके वाजिब दाम दिलाना उनका भी दायित्व है। इस बीच उन्होंने किसानों के साथ संबंधित अधिकारियों की भी बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि जो आढ़ती मनमर्जी से किसानों के धान की खरीद कर रहे हैं उन पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें जिला पूर्ति अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी को भी समय-समय पर क्रय केंद्रों पर जांच करने को कहा है वहीं कांटों की भी नियमित जांच के भी आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। वहां पर सतविंदर सिंह विर्क, अपार सिंह बेदी, सुधीर शाही, सुखवंत सिंह, सुरेंद्र चौधरी, कुंवर पाल, भरत मिश्रा, सुरेश गुप्ता, विजय आनंद शर्मा, देवेंद्र मलिक, हरीश भट्ट, प्रहलाद परिहार, अनिल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें