फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म में कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ अमृतसर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस के अनुसार वारदात लुधियाना में होने पर मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर विवेचना लुधियाना स्थानांतरित की जाएगी। 
विज्ञापन


पीड़ित के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 18 मार्च को उसकी बहन परिजनों के साथ अमृतसर स्थित धर्मस्थल में दर्शन के लिए गई थी। भीड़ में वह परिवार से बिछड़ गई। फोन पर हुई बात में उसने जो पता बताया था, उस पते पर वह नहीं मिली। इस पर परिजन अमृतसर के गलिहारा पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर लौट आए। 30 अप्रैल 2019 को युवती ने अपने परिजनों को फोन पर खुद को बदमाशों के चंगुल में होना बताया। 

परिजनों की सूचना पर जसपुर कोतवाल अबुल कलाम ने लुधियाना पुलिस से संपर्क साधा। इस पर लुधियाना पुलिस ने पीड़िता को अपनी सुरक्षा में ले लिया। लुधियाना पहुंची जसपुर पुलिस उसे वापस ले आई। युवती का कहना है कि अज्ञात युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसके भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इस घटना में किसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल ने बताया पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर विवेचना लुधियाना पुलिस को हस्तांतरित की जाएगी। 

पीड़ित की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
जसपुर। युवती के भाई ने बताया कि अमृतसर में उसकी बहन का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। तीन दिन पहले आई तेज आंधी में बंधक बनाकर रखे कमरे का दरवाजा खुल गया, जिस पर पीड़ित वहां से भाग निकली। इसके बाद पंद्रह किमी पैदल चलकर वह लुधियाना पहुंची। वहीं से उसने किसी के मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बताई गई है। उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें