फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति भेजी

Fri, 20 Apr 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिलने पर पीसीबी ने कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय को संस्तुति भेजी है।  

विज्ञापन


बुधवार को पीसीबी की टीम ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को जैव चिकित्सीय कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था तो अस्पताल में सही मिली लेकिन गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। इसपर टीम ने अस्पताल अधीक्षक को गंदे पानी को ट्रीट करने के निर्देश दिए थे। 

इधर पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि अस्पताल द्वारा जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण करना और इसके संबंध में पीसीबी को जानकारी देना जरूरी है। सरकारी अस्पताल में गंदे पानी को ट्रीट करने की कोई व्यवस्था नहीं मिलने पर अस्पताल पर लीगल कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय को संस्तुति भेजी गई है। 
विज्ञापन


डॉ. कंसल ने बताया कि रुद्रपुर में एक और अस्पताल ने अपना शोधन यंत्र लगवा लिया है। 50 बैड से ऊपर वाले अस्पतालों को गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए शोधन यंत्र लगवाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें