फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत

Fri, 20 Apr 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार सेना के जवान की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकप लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।

विज्ञापन


गांव झाड़खंडी निवासी नीरज बिष्ट (22) पुत्र दर्शन बिष्ट कुमाऊं रेजीमेंट में सैनिक है। वह दो दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर बरहैनी नगला में सामने से आ रही पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बाजपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि की जाएगी। 

उधर, एएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकप को कुछ दूरी पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पिकप को कब्जे में ले लिया गया है। एएसपी के मुताबिक चालक को चिह्नित कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मृतक के चाचा भाजपा नगर मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में नीरज जम्मू कश्मीर में तैनात था। उसका भाई अर्जुन भी सेना में ही है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता योगेश मुनगली सहित कई कार्यकर्ताओं शोक संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें