फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले आबकारी टीम का छापा

Mon, 02 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडे के निर्देशन में आबकारी टीम ने नानक सागर के निकटवर्ती गांव सुंदर नगर और अलाविर्दी गांव के निकट के जंगल वाले क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए 180 लीटर तैयार कच्ची शराब सहित शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए। अलबत्ता शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। टीम ने दर्जनभर भट्ठियां और करीब 14 हजार लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

होली पर्व से पूर्व अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के तहत की गई कार्रवाई में आबकारी टीम ने सुजिया महोलिया निवासी चंद्रावती से 20 लीटर, जंगल जोगीठेर निवासी निमाई विश्वास से 20 लीटर, सड़ासडिया निवासी दान सिंह से पाउचों में रखी 30 लीटर, शंकर राम से 20 लीटर, भीम सिंह 25 लीटर शराब बरामद की। टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 60 के तहत मामला पंजीकृत कर दिया है। टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह, बृजेश गौतम, बलजीत सिंह, सुनीता, पारसनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें