फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी

Sun, 11 Feb 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

एलाइड इन्फ्रा की एमडी प्रिया शर्मा की मुश्किलें पुलिस की जांच के साथ ही बढ़ने लगी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही प्रिया शर्मा और सहयोगी सुधीर चावला भूमिगत हैं। पुलिस प्रिया की गिरफ्तारी के लिए दो से तीन दिन के भीतर कोर्ट में एनबीडब्ल्यू के लिए आवेदन कर सकती है। सुधीर की धरपकड़ के लिए भी पुलिस की दबिश जारी है। 

विज्ञापन


एनएच-74 में भूमि अधिग्रहण के नाम पर अफसरों और बिचौलियों की ओर से काश्तकारों से कमीशन लेने के कई खुलासे अब तक एसआईटी की जांच में हो चुके हैं। इसके आधार पर स्टांप वेंडर जीशान को जेल भेजा गया था। एसआईटी की जांच में जीशान की ओर से फाजलपुर महरौला स्थित एक जमीन का साढ़े तीन करोड़ में एलाइड इन्फ्रा की एमडी प्रिया शर्मा के साथ फर्जी इकरारनामा बनाकर सौदा करने की पुष्टि होने के बाद प्रिया शर्मा और कंपनी के निदेशक सुधीर चावला के खिलाफ एसआईटी के विवेचक और सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद से ही प्रिया और सुधीर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भूमिगत चल रहे हैं। प्रिया की गिरफ्तारी के लिए जहां पुलिस कई जगहों पर दबिश दे चुकी है। सुधीर चावला के परिजनों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। प्रिया के खिलाफ जांच अधिकारी ने रुद्रपुर तहसील से भी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाये थे। सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों से पुलिस के हाथ और अधिक महत्वपूर्ण साक्ष्य लगे हैं। पुलिस तीन दिन के भीतर प्रिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने की भी तैयारी कर रही है। सुधीर की धरपकड़ के लिए भी दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन


सितारगंज एनएच-125 में घोटाले की जांच तेज
रुद्रपुर। एनएच-74 घोटाले की जांच के दौरान एसआईटी ने सितारगंज तहसील के एनएच-125 में भी घोटाले की आशंका जताई थी। जांच के लिए एसआईटी ने उक्त तहसील के ग्राम पंडरी, खैरना, बिडौरा, पचपेड़ा और कल्याणपुर में जमीन अधिग्रहण के लिए तैयार की गई अभिनिर्णय, अनुपूरक अभिनिर्णय और संशोधित अभिनिर्णय संबंधी सत्यापित पत्रावलियों को एसएलओ कार्यालय से अपने कब्जे में लेकर अपनी विवेचना में शामिल किया है। पत्रावलियों का अध्ययन करने के बाद एसआईटी के हाथ घोटाले के कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य लगे हैं। इसके आधार पर एसआईटी ने अपनी जांच और तेज कर दी है। जल्द ही एसआईटी एनएच 125 के मामले में भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें