फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आटो लिफ्टर दबोचा

Tue, 07 Apr 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आटो लिफ्टर को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पुराने मकान पर छापा मारकर चोरी की तीन अन्य बाइकें भी बरामद कीं। पुलिस ने आटो लिफ्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बीते शाम टांडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दढ़ियाल रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक पर आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया। इस पर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम यूपी के ग्राम मासूमपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी इदरीश पुत्र अली मोहम्मद बताया।

वह बाइक के कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसने यह बाइक यहां तुफैल का बाग कटोराताल से चुराई।
बाद में पकड़े गए आटो लिफ्टर की निशानदेही पर शुगर मिल काशीपुर के पुराने खंडहरनुमा मकान में तीन अन्य बाइकें भी बरामद की गई। इसमें से एक बाइक वर्ष 2013 में तहसील परिसर से नासिर हुसैन की चुराई गई थी। जबकि एक यूपी के थाना क्षेत्र भोजपुर जिला मुरादाबाद से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें