फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बीत गए, छात्रा नहीं मिली

Tue, 07 Apr 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से इंटर की परीक्षा देने के बाद प्रेमी युवक के साथ फरार छात्रा का नौ दिन बीतने के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने कस्बा इंचार्ज का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपी युवक के परिजनों से मिलीभगत का आरोप लगाया। सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन कुंवर शिववर्धन सिंह ने कहा कि छात्रा को बरामद करने के मामले में पुलिस द्वारा कोताही न बरती जाए। इस पर कस्बा इंचार्ज ने उन्हें छात्रा की तलाश में पुलिस टीमों के जुटे होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

   बीती 30 मार्च को पंडरी गांव की एक छात्रा शहर के राबाइंका में इंटर की परीक्षा देने आई थी और उसके बाद वह अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक, उसकी भाभी और बहन पर छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से पुलिस युवक और छात्रा की तलाश में जुटी है।
  मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन कुंवर शिववर्धन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण कोतवाली आ धमके। उन्होंने कस्बा इंचार्ज बीएस बिष्ट का घेराव किया और छात्रा का पता लगाने में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी युवक की भाभी और पिता को पुलिस ने उठाया और बाद में छोड़ दिया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं की कस्बा इंचार्ज से तीखी नोकझोंक भी हुई। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि युवक और छात्रा के सेलफोन की लोकेशन ली जा रही है। जल्द ही युवक को पकड़कर छात्रा को बरामद किया जाएगा। इस मौके पर गोठा के प्रधान बलिराम यादव, कलावती देवी, संजय यादव, धनंजय मिश्रा, धर्मदेव यादव, जयप्रकाश, राजकुमार, प्रीतम सिंह, बिन्द्रा देवी, सीमा देवी, शकुंतला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें