फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक प्रशांत का हरिद्वार में किया संस्कार

Sun, 15 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर (स्टांप) केके मिश्रा के पुत्र प्रशांत मिश्रा की देहरादून में संदिग्धावस्था में मौत के बाद परिजन शव लेने घर पर ताला लगाकर रवाना हो गए। देर शाम मृतक के पिता ने फोन पर बताया कि हरिद्वार में ही प्रशांत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर मिश्रा वर्ष 1997 से वर्ष 2003 तक काशीपुर उपनिबंधक कार्यालय में सब रजिस्ट्रार के पद पर रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके दो पुत्रों व दो पुत्रियों में में प्रशांत सबसे छोटा था। वह देहरादून में लॉ का छात्र था। जबकि बड़ा भाई नोएडा में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, छोटी बहन बीएड की छात्रा है। शनिवार को परिचित देर शाम तक शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के घर पहुंचते रहे। लेकिन घर में ताला होने के कारण वापस लौट गए। वहीं कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें