फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली जेल के कैदी करेंगे जैविक खेती

Tue, 10 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल की भूमि पर जल्द ही जैविक कृषि की जाएगी। इसके लिए जेल के 61 कैदियों को कौशल विकास जैविक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पंतनगर के वैज्ञानिकों द्वारा कैदियों को जैविक खेती के गुर और तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संपूर्णानंद शिविर जेल (खुली जेल) में गत 12 दिसंबर से 61 कैदियों को सर्ग विकास समिति देहरादून की ओर से स्टेट स्किल डेवलेपमेंट के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 200 घंटे का है। जो करीब 65 दिन में समाप्त होगा। प्रशिक्षण में पंतनगर जैविक कृषि और शस्य उत्पादन के परियोजना अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने जैविक खेती के गुर और तरीके बताए। 

सब्जी वैज्ञानिक डॉ. एसपी उनियाल ने सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी दी। सर्ग विकास समिति के ट्रेनर योगेश मेहता और एनसी उपाध्याय ने बताया कि आगामी 16 और 17 जनवरी को प्लांट पैथोलॉजी पंतनगर के विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह और मृदा विशेषज्ञ डॉ. एमएस खान कैदियों को प्रशिक्षण देंगे। मंगलवार को कैदियों ने समूह बनाकर जैविक कृषि का प्रशिक्षण लिया। वहां जेल अधीक्षक टीडी जोशी, जेलर जयंत पांगती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें