आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती की ससुराल है। तीन महीने पहले खेत जाने के लिए निकली युवती को गांव के ही दो युवक असलहे के दम पर ले गए थे। युवक उसे लेकर मुंबई पहुंचे और तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली अऔर अपने मायके पहुंची। युवती व उसका पिता थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता एसपी से मिली और न्याय की गुहार लगाई है।
आसीवन के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि 20 सितंबर को खेत जाने के लिए वह घर से निकली
थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने तमंचा लगाकर उसे कार में बैठा लिया और कानपुर लेकर गए। एक
युवक कानपुर में रुक गया और दूसरा युवती को ट्रेन से मुंबई लेकर चला गया। मुंबई में युवक ने किराये के
कमरे में युवती को तीन माह तक रखा। युवक ने तीन महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के मुताबिक युवक जब बाहर जाता था तो कमरे में ताला बंद कर देता था। एक जनवरी को युवक कमरे में बाहर से
ताला लगाना भूल गया। इससे युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली। वह मुंबई से ट्रेन में बैठी और उन्नाव
आई। वह गांव निवासी पिता के घर पहुंच गई। पीड़िता ने पिता व भाई को आपबीती सुनाई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पिता व बेटी एसपी की चौखट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है।