फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर के नगर निगम अध्यक्ष सहित दस को नोटिस

Sat, 25 Nov 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम नारायणपुर निवासी राम सिंह पुत्र मक्खन सिंह का नगर पालिका से फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाए जाने और लाखों रुपये का बीमा करने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित दस लोगों को नोटिस भेजे हैं। उनसे तीन दिन के भीतर वांछित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


ग्राम नारायणपुर निवासी संजय सिंह ने अक्तूबर में अपने मृत चाचा राम सिंह को जिंदा दर्शाकर बीमे की राशि हड़पने वालों ग्राम नारायणपुर निवासी हरकेश सैनी ग्राम मलपुरी निवासी सूबा सिंह, सिमरनजीत सिंह, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, कुंडा निवासी ओमकार दीप, दीपक निवासी डाक बंगला, अजय निवासी कल्याणपुर, पलविंदर सुखदेव, रेशम सिंह, सुंदर सिंह निवासी भोगपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 20 अक्तूबर को पुलिस ने हरकेश सिंह, सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नगर पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, श्मशान घाट समिति के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष, आईडीबीआई बैंक शाखा प्रबंधक काशीपुर, एक महिला सभासद, एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक बाजपुर, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बाजपुर, जसपुर, देहरादून के एजेंट को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा कि मृतक राम सिंह की मृत्यु ग्राम नारायणपुर में 16 फरवरी 2015 को हुई थी। 
विज्ञापन


ग्राम में ही उसकी अंत्येष्टि हुई थी, जबकि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पालिका से 16 जून 2015 को मृत्यु दर्शाकर बनवाया गया है। आरोपियों ने इस बीच कई बीमा कंपनियों से मृतक को जिंदा दर्शाकर बीमा किए हैं। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि जेल में बंद नगर पालिका जन्म-मृत्यु दर लिपिक राम रतन सिंह को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। रामरतन सिंह को कुंडा पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में एक सप्ताह पूर्व जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें