फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर कांड के विरोध में किच्छा में बाजार बंद

Fri, 23 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नारायणपुर गांव में आने पर हेलीपैड पर हुए बवाल के विरोध में शुक्रवार को शहर में व्यापारियों ने दोपहर तक दुकानें बंद रखीं। इस दौरान व्यापारियों ने महाराणा प्रताप चौक से दीनदयाल चौक तक मेन बाजार में विधायक के खिलाफ जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महाराणा प्रताप चौराहे पर व्यापारी जमा होने लगे। 

बाद में यहां पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता की अगुवाई में व्यापारी नारेबाजी कर मेन बाजार में जुलूस निकालने लगे तो कोतवाल प्रमोद कुमार शाह ने रोक दिया। यहां पर कोतवाल व व्यापारी नेताओं में नोंकझोंक भी हुई। बाद में व्यापारी जुलूस निकालते हुए मेन बाजार होते हुए दीनदयाल चौराहे पर पहुंचे। 

व्यापारियों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। दीनदयाल चौक पर एक बार फिर पुलिस ने व्यापारियों को रोका तो वहां पर भी हंगामा हुआ। यहां पर व्यापारी एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे, जबकि कोतवाल एसडीएम कार्यालय जाकर ज्ञापन देने के लिए कह रहे थे। बाद में एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल दीनदयाल चौक पहुंचे जहां व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन



ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कल नारायणपुर में हेलीपैड पर विधायक व उसके परिजनों ने व्यापारियों के साथ मारपीट की जो निंदनीय है। इस दौरान चौराहे पर एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। यहां पर व्यापार मंडल के विक्रांत फुटेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री ओम अग्रवाल, इकबाल अहमद, अब्दुल रशीद जक्कू, ओम प्रकाश दूआ, प्रहलाद खुराना, त्रिलोक सिंह खुराना, राजेश पाहवा, विक्की कमरा, कुक्की कमरा आदि थे। 

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
किच्छा। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारायणपुर में हेलीपैड पर व्यापारी पेट्रोलियम मंत्री से मिलने गए थे। विधायक और उनके परिजनों ने व्यापारियों के साथ मारपीट की। 

किच्छा में भारी पुलिस बल तैनात
नारायणपुर की घटना के बाद तनाव की आशंका से नगर के मेन बाजार समेत लालपुर क्षेत्र में जगह-जगह शुक्रवार को पुलिस सुबह से ही तैनात रही। चूंकि विधायक का कार्यालय व विक्रांत फुटेला का आवास आसपास है इसलिए दोनों के घरों में सुबह से ही पुलिस फोर्स लगा दी गई। सीओ हरीश मेहरा, कोतवाल प्रमोद कुमार समेत बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी दिनभर घटना पर नजर रखे हुए रहे। कोतवाल ने बताया कि दो प्लाटून पीएसी के अलावा पुलभट्टा थाने व सितारगंज की फोर्स को भी बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें