फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी के पुत्र की चाकुओं से गोद कर हत्या

Wed, 21 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में मामा-भांजा रेडीमेड गारमेंट के मालिक मनोज अग्रवाल के 14 वर्षीय पुत्र शुभम् उर्फ हनी की अज्ञात लोगों ने बुधवार रात चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब दुकान से अन्य लोग घर आए तो वहां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। चीख पुकार मचने पर किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मृतक के घर में व्यवसायियों का हजूम लग गया। घटना को लेकर व्यवसायियों दहशत है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार कुछ लोग बुधवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कपड़ा व्यवसायी के घर पहुंचे और घंटी बजाई। इस दौरान व्यवसायी का पुत्र शुभम् छत पर आया। उन लोगों ने उसे दुकान का कर्मचारी बताया और हनी ने ऊपर से चैनल की चाबी नीचे फेंक दी। अंदर दाखिल होने के बाद उन्होंने ने रेडीमेड कपड़ों के गोदाम के कमरे की चाबी मांगी। इस पर शुभम् चाबी देने नीचे आया तो उन्होंने उस पर चाकुओं से वार कर दिया। वे शुभम को बरामदे से चाकुओं से गोदते हुए गोदाम तक घसीट कर ले आए। उसके पेट और गले में चाकुओं से वार किए। जिससे शुभम् की मौके पर ही मौत हो गई।

शुभम हत्याकांड की जानकारी उसके छत पर मौजूद परिजनों को तब हुई जब उसकी दुकान के अन्य लोग घर पर पहुंचे तो चैनल खुला हुआ था और गोदाम के अंदर शुभम का शव पड़ा मिला। शव को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। गारमेंट व्यवसायी अग्रवाल के दो बेटे हैं। शुभम् बिड़ला कालेज नैनीताल में कक्षा नौ का छात्र है जबकि छोटा बेटा ध्रुव कक्षा तीन में हिंद पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। शुभम् तीन दिसंबर को शीतकालीन अवकाश पर घर आया था तब से वह घर पर ही था। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में नहीं है लेकिन संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यवसायी के घर लोगों का तांता लगा हुआ है। पाश इलाके में व्यवसायी के पुत्र की निर्मम हत्या से यहां दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें