फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से बुलाकर चाय विक्रेता की हत्या

Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
मो. शमी का फाइल फोटो
विज्ञापन

दुकान से बुलाकर चाय विक्रेता की हत्या कर दी गई। उसका शव कुंडा थाने से महज दो सौ मीटर लालपुर-टीला माइनर से बरामद हुआ। खून से सनी उसकी बाइक घटनास्थल पर मिली है। मामले में ग्राम टीला निवासी इकबाल सिंह उर्फ मुक्की और एक अन्य पर संदेह के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


ग्राम कुंडा निवासी मोहम्मद शफी उर्फ शफिया पत्नी से तलाक के बाद करीब डेढ़ वर्ष से दुकान पर ही रहता था। मंगलवार शाम सवा छह बजे उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई तोे वह ग्राहकों से पांच मिनट में लौटने की बात कहकर दुकान खुली छोड़कर बाइक से चला गया। 

रात करीब दस बजे तक नहीं लौटने पर पास में रहने वाली उसकी बेटी रेहाना ने दुकान बंद कराई। सुबह करीब सात बजे कुंडा के ग्राम प्रधान मो. हनीफ को टीला नहर में मो. शफी का शव पड़ा होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की सूचना पर सीओ राजेश भट्ट, कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार, जसपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का सिर पानी में था, जबकि धड़ नहर की पटरी पर टिका हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें