फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागने पर भड़के थे मां और भाई

Mon, 25 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
18 वर्षीय साहिबा को प्रेमी के साथ भागने की सजा परिजनों ने दी। इससे भड़के मां और भाइयों ने उसको सरियों से पीट-पीट कर अधमरा किया फिर गला घोंट कर मार डाला। साथ ही शव को घर के आंगन में ही दफना दिया।
विज्ञापन

ढेला बस्ती नाजिर मुरादाबाद में रहता है। उसका बड़ा बेटा नाजिम (32) शादीशुदा है वह किराए के मकान में अलग रहता है। पत्नी भूरी मृतका साहिबा (18), सबाना (16), सबीना (11), भाई आरिफ (22), नन्हू (14) के साथ ही एक मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि साहिबा नए जमाने की फ्रैंक लड़की थी। मजदूर परिवार की होने के बावजूद वह जींस-टाप पहनती थी। साहिबा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे परिजनों की बस्ती में बदनामी हो रही थी। यह भाइयों को बर्दाश्त नहीं था।
 पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना तीन-चार मार्च की है। साहिबा शाम को प्रेमी के साथ भागी तो उसकी मां रेलवे स्टेशन से पकड़ कर घर ले आई। परिजनों ने साहिबा को पहले सरियों से पीटा, जब वह नहीं मरी तो चुन्नी से गला घोंट कर मार डाला। फिर इत्मिनान से आंगन में ही गड्डा खोद कर दफना दिया। बताया जाता है पकड़े गए हत्यारोपियों ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। परिजनों ने साहिबा की हत्या से पहले सबसे छोटी बहन को गली में खेलने भेज दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कई घंटे बाद दरवाजा खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें