फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंग रेप का प्रयास

Thu, 30 Jul 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने साथियों के साथ एक स्कूली छात्रा को कार में डाल अपहरण कर गैंग रेप  का प्रयास किया। लेकिन लड़की उनके चंगुल से छूट अपने घर पहुंच गई।
विज्ञापन


मंगलवार को लक्ष्मीपुर पट्टी मोहल्ला की एक महिला ने अपनी पुत्री व रिश्तेदारों के साथ एएसपी कमलेश उपाध्याय से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उसने बताया कि उसकी पुत्री इंटर कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन


 मोहल्ला अल्ली खां का एक युवक महीनों से उसके स्कूल से आते जाते समय पीछा कर रहा है। 24 जुलाई को जब वह स्कूल से घर आ रही थी।

 युवक दो, तीन साथियों  के साथ उसकी पुत्री को जबरन कार में डाल कर अपने कमरे में ले गया। लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया।

वह शोर मचाते हुए उनके चंगुल से भाग कर घर पहुंच गई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला ने घटना की पुलिस में तहरीर दी है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें