फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर मजदूर विवाहिता को बेचा

Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
महिला बेची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर एक तीन बच्चों की मां मजदूर विवाहिता को एक दबंग व्यक्ति के हाथ बेच दिया। महिला के पति ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी पत्नी को मुक्त कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


वार्ड 7 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह काफी गरीब है। उसका एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार चलाने के लिए उसके साथ उसकी पत्नी भी मजदूरी करती है। तीन सप्ताह पहले उसकी पत्नी गदरपुर मजदूरी करने गई थी। 

मगर वह शाम को घर नहीं लौटी। वह तभी से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इस बीच उसकी पत्नी ने फोन करके बताया कि बिजनौर निवासी एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर पहले उसे ऋषिकेश ले गई, और बाद में उसे गांव तुसवाना जिला मुजफ्फर नगर निवासी व्यक्ति को बेच दिया। 
विज्ञापन


वह किसी तरह मुजफ्फर नगर पहुंचा तो पता चला कि बिजनौर की महिला ने उसकी पत्नी को दो लाख रुपये में बेचा है। उसका आरोप है कि व्यक्ति ने उसे दो लाख रूपये लाकर पत्नी को ले जाने की बात कहकर भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जांच के उपरांत ही कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें