फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद को मारी गोली, घायल

Mon, 08 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते बरात चढ़त के दौरान भाजयुमो नेताओं ने पालिका सभासद पर तमंचे से गोली मार दी जिससे सभासद घायल हो गए। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मोहल्ला जुलाहान निवासी सभासद ब्रजेश चौहान ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि वह अपने भाई राजेंद्र सिंह के साथ अपने मित्र अमित चौहान की शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन पैलेस जा रहे थे। पूर्णानंद इंटर कालेज के पास अमित की बारात चढ़ रही थी। बारात में भाजयुमो नेता सनी प्रधान और प्रवेंद्र बंटी भी मौजूद थे। दोनों भाजयुमो नेताओं ने ब्रजेश को देखकर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। विरोध करने पर सनी ने तमंचा निकालकर ब्रजेश पर फायर झोंक दिया और प्रवेंद्र ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद कोतवाली पहुंचे युकां कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा काटकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने सभासद को अस्पताल भेजा। इसी बीच विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर ब्रजेश का हालचाल जाना। ब्रजेश ने दोनों भाजयुमो नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि दीवार में धंसे तमंचे का खोखा बरामद कर लिया गया है, जबकि शादी की वीडियो भी पुलिस को मिल गई है। उन्होंने बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें