फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट और तोड़फोड़ में कई महिलाएं नामजद

Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने, शराब की पेटियां और नगदी लूटने के आरोप में पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर दो लोगों समेत दर्जनभर से अधिक महिलाओं के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रामनगर रोड पर ग्राम कचनालगाजी कुमाऊं कालोनी में मिश्रित दुकान को लेकर आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को चौथे दिन भी दुकान नहीं खुल सकी। आरोप है कि मंगलवार को भी आंदोलित महिलाओं ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की औैर दो सेल्समेनों की पिटाई कर दी। 

इस मामले में दुकान के सेल्समैन फैजाबाद निवासी अखिलेश जायसवाल पुत्र राजेन्द्र प्रकाश जायसवाल ने कुमाऊं कालोनी निवास नेगी, मठपाल, शीला बिष्ट, विमला देवी, सरोज रावत, ममता, संगीता, भारती यादव, शांति रौतेला, सूरजमुखी, भगवती देवी, तुलसी बिष्ट और जानकी आदि के विरुद्ध तहरीर दी है, जिसमें आरोपितों पर अंग्रेजी शराब की 12-13 पेटियां कट्टों में भरकर ले जाने, 17 हजार का कैश लूटने का आरोप लगाया है। सेल्समैन का आरोप है कि महिलाओं की भीड़ ने दुकान के चारों ओर की गई चहारदीवारी भी ध्वस्त कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें